फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: एनएसयूआई ने गांधी चौक पर पाकिस्तान के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन, पाकिस्तान मुर्दाबाद के लगाए नारे

हमीरपुर गांधी चौक पर शुक्रवार दोपहर एक बजे एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिटटू भी मौजूद रहे। गांधी चौक पर आयोजित प्रर्दशन के दौरान एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने देश की सेना की हौसला आफजाई की और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। प्रदेशाध्यक्ष एनएसयूआई टोनी ठाकुर ने कहा कि हमे अपनी सेना पर गर्व है और सेना से उम्मीद है कि पाकिस्तान को और सबक सिखाया जाएगा। उन्हांेने कहा कि युवाओं को मौका मिलेगा तो हिमाचल का युवा बढचढ कर सेना के साथ साथ देगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें