फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय सुजानपुर में विद्यार्थियों को करियर के बारे में किया जागरूक

अंकेश डोगरा Updated Mon, 03 Nov 2025 03:52 PM IST

राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय सुजानपुर में सोमवार को विद्यार्थियों के लिए करियर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. विभा ठाकुर ने की। उन्होंने विद्यार्थियों को शिविर में बताए गए विषयों को समझने व भविष्य में प्रयोग करने की नसीहत दी। शिविर का आयोजन एचसीएलटेक के अर्ली करियर प्रोग्राम के तहत किया गया। एचसीएल टेक से अजय नरयाल ने बताया कि यह एक फुल जॉब और हाइब्रिड प्रोग्राम है, जिसमें विद्यार्थियों की पूरी पढ़ाई और व्यक्तिव सुधार पर विशेष ध्यान दिया जाता है, ताकि वह नौकरी के लिए पूरी तरह तैयार हो सकें। इस मौके पर करियर काउंसलिंग समन्वयक डॉ. सपना राणा, प्रो राजेश खरवाल, तथा डॉ. अरविंद कुमार सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें