फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: हमीरपुर बाजार में खाटू श्याम के जन्मदिन पर लगाया भंडारा

अंकेश डोगरा Updated Mon, 03 Nov 2025 03:44 PM IST

भगवान खाटूश्याम के जन्मदिन पर हमीरपुर बाजार में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे का आयोजन स्थानीय लोगों की ओर से किया गया। इस मौके पर विधायक आशीष शर्मा ने केक भी काटा। इसके बाद भंडारे का वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर कचौरी, आलू की सब्जी तथा लस्सी आदि बांटी गई। कचौरी बनाने के लिए राजस्थान से विशेष कारीगर बुलाए गए थे। जानकारी देते हुए नरेश कुमार ने बताया कि बाबा खाटू श्याम के जन्मदिन पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर विशाल रांगड़ा, कपिल चौधरी के अलावा अन्य युवाओं ने सहयोग दिया। भक्तों को लाइन में लग कर प्रसाद वितरित किया गया ताकि किसी प्रकार की परेशानी उत्पन्न न हो। यह भंडारा सुबह 12 से से लेकर शाम पांच बजे तक आयोजित किया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें