फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: टौणी देवी स्कूल में विद्यार्थियों ने ली नशामुक्ति की शपथ

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टौणी देवी में शुक्रवार को नशामुक्ति जागरूकता शिविर आयोजित हुआ। ब्रह्मकुमारी संस्था हमीरपुर के सौजन्य से आयोजित शिविर में विद्यार्थियों, अध्यापकों और बीएड प्रशिक्षुओं ने भाग लिया। शिविर में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। मध्यप्रदेश के ग्वालियर से पहुंचीं ब्रह्मकुमारी ज्योति ने विद्यार्थियों को आध्यात्मिक दृष्टिकोण से नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास और अच्छे संस्कार व्यक्ति को बुरी आदतों से बचाने में मदद करते हैं। युवाओं को अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव लाकर समाज के लिए उदाहरण बनने का प्रयास करना चाहिए। प्रधानाचार्य रजनीश रांगड़ा ने ब्रह्मकुमारी संस्था का आभार जताया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत करवाने के साथ उन्हें सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना जरूरी है। इस मौके पर राम चंद ठाकुर, विशाल सहित समस्त स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें