फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: राजपूत कल्याण सभा ने एससी-एसटी एक्ट के दुरुपयोग की निष्पक्ष जांच मांगी

राजपूत कल्याण सभा हमीरपुर ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के कथित दुरुपयोग पर पुलिस प्रशासन से संबंधित मामलों की निष्पक्ष जांच करने की मांग की है। सभा पदाधिकारियों ने इस बारे में एसपी हमीरपुर बलवीर ठाकुर को ज्ञापन भी सौंपा है। सभा के पदाधिकारियों ने कहा कि कुछ मामलों में व्यक्तिगत रंजिश और जमीन संबंधी विवादों के चलते इस कानून के तहत शिकायतें दर्ज करवाई जा रही हैं, जिससे लोगों को लंबी कानूनी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। सभा ने चेतावनी दी कि यदि मामले में उचित कार्रवाई नहीं हुई तो वह आंदोलन करने पर विचार करेगी। सभा की ओर से यह भी दावा किया गया कि कुछ शिकायतों के पीछे व्यक्तिगत विवाद हो सकते हैं और ऐसे मामलों में कानून का इस्तेमाल किसी को परेशान करने के लिए नहीं होना चाहिए। संगठन ने जिला पुलिस से आग्रह किया कि प्रत्येक शिकायत की तथ्यों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जांच की जाए तथा किसी भी निर्दोष व्यक्ति के साथ अन्याय न हो। राजपूत कल्याण सभा के जिलाध्यक्ष जोगिंद्र ठाकुर ने कहा कि कानून का उद्देश्य अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के लोगों को अत्याचार से सुरक्षा प्रदान करना है। सभा ने पुलिस प्रशासन से मामले की गंभीरता से जांच कर उचित कदम उठाने की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें