हिमाचल प्रदेश एचआरटीसी पेंशनर समस्या समाधान मंच हमीरपुर की बैठक जिला प्रधान तारा चंद की अध्यक्षता में बस स्टैंड हमीरपुर में हुई। बैठक में मांगी गई जन सूचना को बिना किसी कारण के निगम प्रबंधन की ओर से रोकने पर रोष जताया गया। पेंशनरों ने सरकार से मांग की है कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के रुके हुए बकाया लाभ और मार्च 2024 के बाद सेवानिवृत्त कर्मचारियों के रुके वित्तीय लाभ व पेंशन जारी की जाए। अन्य पेंशनरों की भांति माह की पहली तारीख को पेंशन दी जाए। इस अवसर पर कमलेश कुमार, प्रेमचंद, मोती लाल आदि सदस्य मौजूद रहे।