फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: खुथड़ीं में आयोजित किया गया नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम

अंकेश डोगरा Updated Wed, 18 Feb 2026 04:11 PM IST

ग्राम पंचायत भौंखर के खुथड़ीं गांव में बुधवार को नशा मुक्त अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए संकल्प कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम का आयोजन उपमंडल स्तरीय रैडक्रॉस सोसाइटी और उपमंडलीय नशा निवारण समिति के सहयोग से किया गया। जिसमें एसडीएम एवं उपमंडल स्तरीय रैडक्रॉस सोसाइटी एवं उपमंडलीय नशा निवारण समिति के अध्यक्ष शशिपाल शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने कहा कि नशे की समस्या को पूरी तरह समाप्त करने के लिए सभी लोगों को आगे आना होगा तथा नशा विरोधी अभियान में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी। विशेषकर, युवा पीढ़ी को नशे से बचाने के लिए सभी लोग अलर्ट रहें और किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि का पता चलने पर तुरंत सूचना दें।कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी कुलवंत सिंह, तहसील कल्याण अधिकारी बलदेव सिंह चंदेल, तहसीलदार डॉ. आशीष शर्मा,भोरंज स्कूल के प्रधानाचार्य अनिल डोगरा, थाना प्रभारी प्रशांत ठाकुर और अन्य विभागों के अधिकारियों ने भी नशे की समस्या तथा इसके दुष्प्रभावों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।जय बाबा कमलाहिया संस्था के लोक कलाकारों, आंगनबाड़ी एवं आशा वर्करों और उच्च पाठशाला खुथड़ीं के विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव बताए। इस मौके पर पूर्व पंचायत प्रधान वीरेंद्र कुमार, संतोषी माता मंदिर कमेटी के प्रधान बलवंत सिंह, ग्राम सुधार सभा के अध्यक्ष विनोद कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें