समग्र शिक्षा एवं पिरामल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय सोशल, इमोशनल एंड एथिकल लर्निंग क्षमता निर्माण कार्यशाला मंगलवार को संपन्न हुई। इस कार्यशाला में जिले के 20 विद्यालय प्रधानाचार्यों व अध्यापकों ने भाग लिया। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा हमीरपुर कमल किशोर उपस्थित रहे। उन्होंने एसईई लर्निंग की आवश्यकता पर विशेष बल दिया तथा इसे वर्तमान समय में शिक्षकों एवं विद्यार्थियों दोनों के लिए प्रासंगिक बताया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से अपने-अपने विद्यालयों में एसईई लर्निंग गतिविधियों को प्रभावी रूप से लागू करने का आग्रह किया। इस अवसर पर जिला विज्ञान पर्यवेक्षक हमीरपुर राजेश गौतम भी उपस्थित रहे। कार्यशाला के दूसरे दिन प्रतिभागियों के साथ 21वीं सदी की शिक्षा के संदर्भ में एसईई लर्निंग की समझ विकसित करना, जिसमें विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए सामाजिक, भावनात्मक एवं नैतिक दक्षताओं पर विशेष ध्यान दिया गया। चिंतनपरक संवाद एवं अनुभवात्मक अधिगम गतिविधियों के माध्यम से एसईई लर्निंग के वैचारिक एवं क्रियान्वयन पक्ष की गहन समझ विकसित करना। कार्यक्रम में पिरामल फाउंडेशन की ओर से प्रोग्राम मैनेजर राजेंद्र ठाकुर ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी दी।