फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: छात्र गर्जना रैली में गूंजे शिक्षा, रोजगार और महिला सुरक्षा के मुद्दे

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की ओर से मंगलवार को हमीरपुर में छात्र गर्जना रैली का आयोजन किया गया। रैली में बड़ी संख्या में एबीवीपी कार्यकर्ताओं और विद्यार्थियों ने भाग लिया। रैली अणु से शुरू होकर दयानंद चौक और नादौन चौक से होते हुए गांधी चौक पहुंची। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने छात्र हितों और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर आवाज बुलंद की। कार्यकर्ताओं ने कई मुद्दों को लेकर नारेबाजी भी की। गांधी चौक पर आयोजित कार्यक्रम में एबीवीपी की प्रदेश मंत्री नैंसी अटल सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि छात्र गर्जना रैली का उद्देश्य केवल शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को उठाना नहीं, बल्कि युवाओं और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को भी प्रमुखता से सामने लाना है। रैली में शिक्षा व्यवस्था, फीस वृद्धि, रोजगार, कानून-व्यवस्था, नशे की बढ़ती समस्या और महिला सुरक्षा जैसे मुद्दे प्रमुखता से उठाए गए। वक्ताओं ने कहा कि विद्यार्थियों और युवाओं से जुड़े विषयों पर सरकार और प्रशासन को गंभीरता से कदम उठाने की आवश्यकता है। एबीवीपी नेताओं ने शिक्षा व्यवस्था में विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं और समान अवसर उपलब्ध करवाने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य से जुड़े विषयों को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाना चाहिए। वक्ताओं ने कहा कि विद्यार्थियों और युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर संगठन आगे भी अपनी आवाज मजबूती से उठाता रहेगा। रैली के माध्यम से शिक्षा और रोजगार के साथ-साथ सामाजिक सुरक्षा से जुड़े विषयों को भी प्रमुखता से उठाने का प्रयास किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें