दी लाहड़ी कृषि सेवा सहाकारी सभा सीमित सलौणी ने रविवार को रक्तदान शिविर आयोजित किया। शिविर में बड़सर विधायक इंद्रदत्त लखनपाल बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए। उन्होंने रक्तदाताओं को सम्मानित करते हुए कहा कि रक्तदान समाज में मानवता और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं। तीनों संस्थाओं के संयुक्त प्रयास से आयोजित शिविर में युवाओं, महिलाओं,सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शिविर में देर शाम तक 67 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया।मेडिकल कॉलेज हमीरपुर से स्वास्थ्य विभाग की विशेषज्ञ टीम ने रक्तदान प्रक्रिया पूर्ण करवाई।आयोजक वीरेंद्र शर्मा ने बताया समिति समय-समय पर जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं। इस मौके पर सेवा भारती के प्रांत संगठन मंत्री राकेश प्रभाकर, रमेश शर्मा, मूल राज शर्मा, सुखदेव, राजकुमार, देवराज लखनपाल आदि मौजूद रहे।