फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने की मांग, नव परिसर प्रणाली पर जारी अधिसूचना के दिशा निर्देशों को लिया जाए वापस

राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ हमीरपुर ने नव परिसर प्रणाली पर जारी अधिसूचना के दिशा निर्देशों को वापस लेने की मांग की। इस संदर्भ ने शिक्षकों ने गांधी चौक पर आग्रह रैली का आयोजन किया। संघ के प्रधान देशराज शर्मा, महासचिव कुशल कुमार ने बताया कि शिक्षा विभाग ने 23 सितम्बर 2025 को अधिसूचना जारी की। इसमें प्राथमिक शिक्षा का पूर्ण नियंत्रण व संचालन प्रिसिपल को दे दिया गया है, जो कि प्राथमिक शिक्षकों के हितों के साथ कुठाराघात है। वर्ष 1984 से प्राथमिक शिक्षा का अलग ढांचा कार्य कर रहा है और प्राथमिक शिक्षा के प्रशासनिक नियंत्रण व संचालन के लिए अलग क्लस्टर कार्य कर रहे हैं। पिछले वर्ष असर की रिपोर्ट में प्राथमिक शिक्षा के क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और पिछले वर्ष राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण में भी हिमाचल प्रदेश ने तीसरी कक्षा के सर्वेक्षण में राष्ट्र स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त किया है। यह सब प्राथमिक शिक्षा के अलग ढांचे तथा प्राथमिक शिक्षकों की कड़ी मेहनत का परिणाम है। इसमें प्रिंसिपल का कोई योगदान नहीं है। पूरी प्रणाली को प्रिंसिपल के अधीन करने से समस्त कार्य केंद्रीयकृत हो जाएंगे और एक ही स्थान पर सारा बोझ पड़ जाएगा, जिससे शिक्षा की गुणवता में गिरावट आएगी। उन्होंने मांग की है कि इस अधिसूचना को वापिस लिया जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें