ठाकुर राम सिंह स्मृति न्यास एवं युवा शक्ति हमीरपुर की ओर से बुधवार को बस अड्डा हमीरपुर के समीप रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर में रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए लगभग 62 यूनिट रक्तदान किया। शिविर के आयोजन में एम्स बिलासपुर की टीम ने विशेष सहयोग दिया। टीम के सदस्यों ने रक्त संग्रह की प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न करवाया। आयोजकों विजय कुमार, राहुल वर्मा और युवराज ने बताया कि जरूरतमंद मरीजों की सहायता के उद्देश्य से संस्थाओं की ओर से समय-समय पर रक्तदान शिविर आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक पुनीत कार्य है। इससे जरूरतमंद लोगों को जीवनदान मिल सकता है। उन्होंने रक्तदान करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।