फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : विद्युत परिषद सेवानिवृत्त सर्व कर्मचारी संघ मांगों को लेकर करेगा आंदोलन

Krishan Singh Updated Thu, 29 Aug 2024 05:22 PM IST

हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत परिषद सेवानिवृत्त सर्व कर्मचारी संघ राज्य स्तरीय बैठक का आयोजन हमीरपुर में किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष देवराज शर्मा ने की बैठक में विशेष तौर पर महामंत्री होशियार सिंह चंदेल उपस्थित रहे। इस दौरान प्रदेश के सभी पदाधिकारी एवं अन्य जिला से आए जिला अध्यक्षों ने इस बैठक में भाग लिया। बैठक में विद्युत पेंशनर कर्मचारियों की मांगों को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत परिषद सेवानिवृत्त सर्व कर्मचारी संघ प्रदेश अध्यक्ष देवराज शर्मा ने कहा कि वेतन योग 2016 से वेतन भुगतान नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि पेंशनर टेंशन से ही अपना जीवन व्यतीत करता है। विद्युत बोर्ड के पेंशनरों की मांगों को प्रदेश सरकार जल्द से जल्द पूरा करें। उन्होंने कहा कि सचिवालय में संजीव शर्मा की अगवाई में कर्मचारियों ने आंदोलन चलाया है, उसका समर्थन करते हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें