फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: मूलभूत सुविधाओं के अभाव से जूझ रहा चकमोह संस्कृत महाविद्यालय, ABVP ने किया प्रदर्शन

Ankesh Dogra Updated Tue, 25 Aug 2026 03:37 PM IST

श्री विश्वनाथ संस्कृत महाविद्यालय चकमोह में विद्यार्थियों की विभिन्न समस्याओं और मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की महाविद्यालय इकाई ने धरना-प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने महाविद्यालय की व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन के खिलाफ रोष जताते हुए लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की मांग उठाई। एबीवीपी इकाई सचिव अमन कपिलेश ने कहा कि श्री विश्वनाथ संस्कृत महाविद्यालय चकमोह में हिमाचल के करीब आठ जिलों से विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करने पहुंचते हैं। इसके बावजूद महाविद्यालय लंबे समय से कई मूलभूत सुविधाओं की कमी से जूझ रहा है। अमन कपिलेश ने कहा कि महाविद्यालय में ज्योतिष, इतिहास, वेद, हिंदी और कर्मकांड सहित कई महत्वपूर्ण विषयों के शिक्षकों के पद लंबे समय से रिक्त हैं। शिक्षकों की कमी के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि सभी रिक्त पदों को जल्द भरा जाए, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई सुचारु रूप से चल सके और उन्हें नियमित कक्षाएं मिल सकें। विद्यार्थियों ने महाविद्यालय की आधारभूत सुविधाओं की स्थिति पर भी सवाल उठाए। उनका कहना है कि सेमिनार हॉल का दरवाजा पिछले करीब दो वर्षों से टूटा हुआ है। वहीं, महाविद्यालय में उपलब्ध फर्नीचर की हालत भी खराब बनी हुई है। विद्यार्थियों ने जर्जर भवन और खराब फर्नीचर की आवश्यक मरम्मत करवाने की मांग की है, ताकि उन्हें सुरक्षित और बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सके। महाविद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए हॉस्टल सुविधा का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। विद्यार्थियों के अनुसार हॉस्टल निर्माण के लिए जमीन का चयन पहले ही किया जा चुका है, लेकिन इसके बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। एबीवीपी ने प्रशासन से हॉस्टल निर्माण की प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग की है। संगठन का कहना है कि दूरदराज के जिलों से आने वाले विद्यार्थियों के लिए हॉस्टल की सुविधा बेहद जरूरी है। धरना-प्रदर्शन में शुभम शर्मा, जतिन ठाकुर, सनातन डोगरा, अनिकेत शर्मा, संदीप शर्मा सहित महाविद्यालय के कई विद्यार्थी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें