फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: मोरसू के पास टैक्सी-ट्रक की टक्कर, एक यात्री की मौत

शिमला-मटौर मार्ग पर भोटा के नजदीक मोरसू में टैक्सी और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में टैक्सी में बैठे एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि टैक्सी चालक घायल हो गया। घायल चालक को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर पहुंचाया गया है। जानकारी के अनुसार दुर्घटना भोटा से करीब एक किलोमीटर पीछे मोरसू के पास हुई। ट्रक सीमेंट लेकर ऊना की तरफ जा रहा था, जबकि टैक्सी रंगस से चंडीगढ़ की दिशा में जा रही थी। टैक्सी में सवार यात्री को चंडीगढ़ से फ्लाइट पकड़नी थी, लेकिन रास्ते में हुए हादसे के कारण उसकी जान चली गई। ट्रक चालक के अनुसार टैक्सी चालक ने सामने से आते ट्रक को देखकर वाहन रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह समय रहते टैक्सी को नियंत्रित नहीं कर पाया। इसके बाद दोनों वाहनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि टैक्सी में सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद संबंधित पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। हादसे में घायल टैक्सी चालक का हमीरपुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस दुर्घटना से जुड़े तथ्यों और दोनों वाहनों की स्थिति के आधार पर हादसे की परिस्थितियों की जांच कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें