फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीसी अभिषेक गर्ग बोले- सड़क दुर्घटनाओं के डाटा की तुरंत हो ऑनलाइन अपलोडिंग

हमीरपुर जिला सड़क सुरक्षा समिति की मासिक बैठक बुधवार को एडीसी अभिषेक गर्ग की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक के दौरान समिति के सदस्य अधिकारियों ने सड़क सुरक्षा से संबंधित विभिन्न मुद्दों और सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के उपायों पर व्यापक चर्चा की। इस अवसर पर एडीसी ने कहा कि पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं की जानकारी एकीकृत सड़क दुर्घटना डेटाबेस पर अपलोड की जाती है। इसी के साथ ई-डार पोर्टल भी विकसित किया है, जिसका मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं के पीड़ितों को तुरंत राहत एवं मुआवजा प्रदान करना है। ई-डार पोर्टल पर सड़क दुर्घटनाओं के पीड़ितों की डाटा अपलोडिंग में पुलिस के अलावा स्वास्थ्य विभाग और परिवहन विभाग की भूमिका भी बहुत ही महत्वपूर्ण होती है। इसलिए, सभी संबंधित विभाग ई-डार पोर्टल पर डाटा की अपलोडिंग में अनावश्यक विलंब न करें। एडीसी ने कहा कि इस वर्ष 30 सितंबर तक जिला में 74 सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। जबकि, पिछले वर्ष इसी अवधि के दौरान सड़क दुर्घटनाओं के 52 मामले दर्ज किए थे। इस वर्ष सितंबर महीने में ही जिला में 12 सड़क दुर्घटनाएं हुईं। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी राजीव ठाकुर ने विभिन्न मुद्दों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें