फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला: 20वें वार्षिक श्री गणेश महोत्सव में उमड़ी श्रद्धा, 25 सितंबर को चामुंडा धाम में होगा विसर्जन

धर्मशाला। कोतवाली के गीता भवन मंदिर में 20वां वार्षिक श्री गणेश महोत्सव पूरी श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। वर्ष 2006 से लगातार चले आ रहे इस धार्मिक आयोजन में स्थानीय लोग बड़ी संख्या में भाग लेकर भगवान गणेश का आशीर्वाद ले रहे हैं। इस पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन एकदंत समिति के प्रधान राकेश वर्मा के नेतृत्व में किया जा रहा है। 14 सितंबर से आरंभ हुए इस महोत्सव में रोजाना सुबह और शाम को विशेष आरती की जा रही है। इसके साथ ही हर शाम हिमाचल प्रदेश के जाने-माने गायकों द्वारा भजनों की शानदार प्रस्तुति दी जा रही है।  मंदिर के पुजारी सुंदर रत्न भारद्वाज ने बताया कि इस 11 दिवसीय महोत्सव का समापन 25 सितंबर को होगा। अंतिम दिन सुबह की पूजा और हवन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। इसके पश्चात, दोपहर 2 बजे के बाद भगवान गणेश की प्रतिमा को चामुंडा धाम ले जाया जाएगा, जहां शाम 5 बजे से पहले पूरे विधि-विधान के साथ उन्हें 'जल विश्राम' (विसर्जन) दिया जाएगा। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें