हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ऐतिहासिक मैहला में जालपा माता जातर का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया जा रहा है। ये आयोजन हेल्पिंग यूथ मैहला व जालपा माता मंदिर कमेटी की ओर से करवाया जा रहा है। शनिवार रात आयोजित सांस्कृतिक संध्या में डॉ. कविता बिजलबान ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत स्कूली बच्चों के कार्यक्रम से की गई। उसके बाद स्थानीय कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी । इसके बाद बबलू ग्रामवासी ने एक के बाद एक गीत गाए। पंकज ने भी हिंदी पंजाबी गीतों से समा बांधा। जिसके बाद हिमाचली लोक गायक के एस प्रेमी ने मंच पर आते ही धमाल मचाया। प्रेमी ने शिव वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने जालपा माता का भजन, कार्तिकेय भगवान का भजन गाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। उसके बाद नॉन स्टॉप गीतों की झड़ी लगाई, उन्होंने भेड़ा तेरियां हो चुगदिया फ़ाट नीलिमा, आर घर मेरे पार तेरे, चम्बा आर की नदियां पार, गोरा गोरा रंग तेरा, हाय मेरी सोहनीय, मीनू प्यारी, आदि गीत गाकर दर्शकों को खूब झुमाया।