फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba: बस की समस्या को लेकर एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने विद्यार्थियों के साथ किया प्रदर्शन

Krishan Singh Updated Sat, 21 Jun 2025 06:04 PM IST

एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने स्कूल, कॉलेज और आईटीआई विद्यार्थियों के साथ मिलकर चंबा बस स्टैंड पर डिप्टी इंचार्ज का घेराव किया। विरोध का मुख्य कारण चंबा-साहो-कीड़ी लग्गा रूट की बस का लगातार पांच दिनों से खराब रहना रहा। इस रूट पर चलने वाली सरकारी बस में स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थी सफर करते हैं, जो दूरदराज़ क्षेत्रों से आते हैं। विद्यार्थियों के पास सरकारी बस पास हैं और कई की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं है कि वे प्राइवेट बसों में सफर नहीं कर सकते। लगातार बस खराब होने की वजह से बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई गई। मुकेश शर्मा ने बताया कि उन्होंने सदर विधायक को भी इस स्थिति से अवगत कराया। विधायक ने तुरंत डिप्टी इंचार्ज से बातकर छात्रों को भरोसा दिलाया कि सोमवार से उन्हें एक नई बस उपलब्ध करवाई जाएगी। इस पर विद्यार्थियों का कहना है कि यदि उनकी मांग पूरी नहीं की गई तो वे चक्का जाम जैसे बड़े कदम उठाने को मजबूर होंगे। उनका कहना है कि वे हर दिन अपनी जान खतरे में डालकर सफर नहीं कर सकते।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें