युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रमणि कुलेठी की अंतिम यात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हुए। उनके असामयिक निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। नम आंखों से लोगों ने उन्हें अंतिम विदाई दी। अंतिम यात्रा में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों की मौजूदगी ने चंद्रमणि कुलेठी के प्रति लोगों के जुड़ाव को दर्शाया। चंद्रमणि कुलेठी को अंतिम विदाई देने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस और भाजपा सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। राजनीतिक विचारधाराओं से ऊपर उठकर विभिन्न दलों के लोगों की उपस्थिति उनके निधन से उपजे दुख को बयां कर रही थी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अभी क्षेत्र में नहीं पहुंच पाए हैं। उनके जल्द पहुंचने की संभावना जताई गई है। चंद्रमणि कुलेठी के असामयिक निधन से युवा कांग्रेस के साथ ही क्षेत्र के राजनीतिक गलियारों में शोक का माहौल है। उनके निधन की खबर से समर्थकों, परिचितों और क्षेत्रवासियों में गहरा दुख है। लोगों ने नम आंखों से अपने प्रिय नेता को विदाई दी। क्षेत्रवासियों के लिए उनका निधन अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।