आसमान से गिर रहे बर्फ के फाहे भी पांगी के सुराल गांव में मनाए जा रहे अनोड़ी मेले में लोगों का उत्साह कम नहीं कर पाए। पांगी क्षेत्र की शान कहे जाने वाले जुकारू उत्सव को मनाने के लिए महिलाएं अपने ससुराल से मायके पहुंचती है। जिसके तहत ही वीरवार को सुराल गांव में अनोड़ी मेला धूमधाम से मनाया गया। मेले के दौरान बर्फबारी का क्रम आरंभ हो गया। लेकिन, लोगों की आस्था और विश्वास के आगे लोगों ने ठंड तक की अनुभूति नहीं होने दी।