पैराडाइज चिल्ड्रन केयर सेंटर में होली का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान बच्चों से रंगोली व चित्रकला प्रतियोगिता करवाई। उसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्था द्वारा विशेष बच्चों के लिए विशेष मिठाई व विशेष व्यंजन भी परोसे गए। इस अवसर विशेष बच्चों द्वारा रंगों के त्यौहार को सौहार्दपूर्वक मनाए जाने की अपील की। होली त्योहार को लेकर बच्चों ने पहाड़ी गानों पर जमकर डांस किया।