शक्तिपीठ श्री नयना देवी में मंगलवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। दूसरे नवरात्र पर माता के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की पूजा-अर्चना की जा रही है। पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली और अन्य प्रदेशों से श्रद्धालु दर्शनों के लिए पहुंचे। मेला अधिकारी मंदिर न्यास के अध्यक्ष एसडीएम धर्मपाल ने भी मंदिर क्षेत्र का निरीक्षण किया और सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं से अपील की है कि माता के दर्शनों के लिए आए, क्योंकि मौसम साफ है और किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। उन्होंने कहा कि माता के दरबार में आने के लिए सड़कों को सही कर दिया है। श्रद्धालुओं की सुविधा का प्रशासन और मंदिर न्यास पूरा ध्यान रख रहा है। उन्होंने कहा कि अगर किसी प्रकार की भी दिक्कत आती है, तो वह प्रशासनिक अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं।