फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर में आस्था का केंद्र मां महामाया मंदिर में नवरात्रि के पहले दिन भक्तों की लगी कतार

देशभर में आज से शारदीय नवरात्र की शुरुआत हो गई है। नवरात्र के पहले दिन तमाम देवी मंदिरों में सुबह से ही पूजा अर्चना का दौर शुरू हो गया है। नवरात्र के पहले दिन देवी मंदिरों में मां शैलपुत्री की पूजा की जा रही है। बिलासपुर जिले के सबसे बड़े आस्था का केंद्र रतनपुर में मां महामाया मंदिर में शारदीय नवरात्रि के पहले दिन से ही भक्तों की कतार लगनी शुरू हो गई।मां महामाया की महिमा सुन दूर-दूर से भक्त माता के दरबार में अर्जी लगाने पहुंचते हैं।महाकाली, महालक्ष्मी के साथ ही महासरस्वती सहित तीन रूपों में यहां पर महामाया देवी अपने भक्तों को दर्शन देती है।वही शारदीय नवरात्र के मौके पर रतनपुर महामाया मंदिर को काफी सुंदर रूप में सजाया गया है।इस बार महामाया मंदिर में 31 हजार ज्योति कलश प्रज्जवलित किए गए हैं। महामाया देवी के दर्शन के लिए प्रदेश के अन्य जगहों से भी नौ दिनों में लाखों श्रद्धालु देवी के दर्शन को पहुंचते हैं।रतनपुर महामाया मंदिर समिति ने आने वाले भक्तों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए खास इंतजाम किए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें