फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर के कोटलू गांव में नाले में फेंकी मिलीं एक्सपायरी दवाइयां, पेयजल स्रोतों की सुरक्षा पर उठे सवाल

झंडूता उपमंडल के कोटलू गांव के साथ लगते नाले में एक्सपायरी दवाइयां फेंके जाने का मामला सामने आया है। नाले में दवाइयां और कूड़ा-कचरा मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। इस घटना ने दवाइयों के सुरक्षित निपटान और पर्यावरण संरक्षण को लेकर चिंता बढ़ा दी है। नाले में दवाइयां फेंके जाने के बाद आसपास के पेयजल स्रोतों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। आशंका जताई जा रही है कि बारिश के पानी के साथ ये दवाइयां बहकर नीचे की ओर जलस्रोतों तक पहुंच सकती हैं। हालांकि, जलस्रोतों के दूषित होने की अभी पुष्टि नहीं हुई है। मामला सामने आने के बाद औषधि निरीक्षक दिनेश गौतम ने मौके पर मिली दवाइयों को कब्जे में ले लिया है। मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है। अब यह जांच का विषय है कि एक्सपायरी दवाइयां वहां किसने फेंकीं और उनका निपटान निर्धारित नियमों के अनुसार क्यों नहीं किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें