फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथिनीकुंड बैराज पर रास्ते बंद, यमुना में लापता जवान की तलाश जारी

सुनील कुमार Updated Wed, 02 Sep 2026 02:22 PM IST

हरियाणा-यूपी की एनडीआरएफ व एसडीआरएफ टीमों के साथ सेना के जवान और गोताखोर जुटे, बैराज से करीब 100 किलोमीटर क्षेत्र में निगरानी प्रताप नगर। हथिनीकुंड बैराज पर आर्मी की स्पेशल फोर्स की कश्ती डूबने के बाद यमुना में लापता जवान की तलाश बुधवार को भी जारी रही। हरियाणा और उत्तर प्रदेश की एनडीआरएफ व एसडीआरएफ टीमों के साथ सेना के जवान और गोताखोर यमुना में सर्च अभियान चला रहे हैं। बुधवार सुबह तक लापता जवान का कोई सुराग नहीं मिल सका था। हादसे के बाद हथिनीकुंड बैराज क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। हादसे के बाद सेना के जवानों ने हथिनीकुंड बैराज से जुड़े हरियाणा और उत्तर प्रदेश की ओर जाने वाले रास्तों पर आवाजाही रोक दी। मौके पर यमुनानगर पुलिस भी तैनात रही। पुलिस ने रास्ते के बीच वाहनों को खड़ा कर हरियाणा-पंजाब की ओर आने-जाने वाले लोगों की आवाजाही नियंत्रित की। सुरक्षा कारणों से बैराज क्षेत्र में आम लोगों की गतिविधियों पर भी निगरानी रखी जा रही है। यमुना में लगातार चल रहा सर्च अभियान लापता जवान की तलाश के लिए गोताखोरों की टीमें लगातार यमुना में संभावित स्थानों पर सर्च अभियान चला रही हैं। हथिनीकुंड बैराज से लेकर दादूपुर हेड, ताजेवाला, इंद्री और करनाल तक करीब 100 किलोमीटर क्षेत्र में निगरानी बढ़ाई गई है। नदी के किनारे भी सुरक्षा बलों की टीमें संभावित स्थानों पर नजर रख रही हैं। जवानों की संख्या को लेकर असमंजस हादसे के बाद शुरुआत में एक जवान के यमुना में लापता होने की जानकारी सामने आई थी। बुधवार सुबह कुछ लोगों की ओर से दो जवानों के डूबने की चर्चा भी सामने आई। हालांकि सेना की ओर से अभी तक दो जवानों के डूबने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। ऐसे में फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हादसे में यमुना में कितने जवान लापता हुए हैं। प्रताप नगर थाना प्रभारी रोहतास ने बताया कि हादसे के बाद से पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और सेना के जवान तलाश अभियान में जुटे हुए हैं। लापता जवान की तलाश लगातार जारी है, लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है। हथिनीकुंड बैराज क्षेत्र में सेना की मौजूदगी के चलते सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है। सेना के अधिकारी घटनाक्रम को लेकर फिलहाल मीडिया से दूरी बनाए हुए हैं। ऐसे में आधिकारिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। दूसरी ओर, गोताखोर और बचाव दल यमुना में लगातार अभियान चलाकर लापता जवान को खोजने में जुटे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें