फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई अनाज मंडी में धान की आवक से दूसरे दिन भी लगा जाम, करीब 3 घंटे तक जा में फंसे रहे किसान

गोहाना। नई अनाज मंडी में मंगलवार को करीब 60 हजार क्विंटल धान की आवक हुई। अनाज मंडी की क्षमता से अधिक धान की आवक होने से मंडी परिसर व सड़कों पर जाम की स्थिति बन गई। किसान और अन्य वाहन चालक गरीब 3 घंटे तक जाम में फंसे रहे। क्षेत्र में धान की कटाई का सीजन चला हुआ है। गेहूं की समय पर बिजाई करने के लिए किसान धान की कटाई मशीनों से करवा रहे हैं। मशीनों से कटाई के कारण अनाज मंडी में धान की आवक बढ़ गई है। अनाज मंडी में अब तक करीब 9.65 लाख क्विंटल तक धान की आवक हो चुकी है। वहीं प्रतिदिन आवक का आंकड़ा भी 60 हजार क्विंटल तक पहुंच गया है। अधिक आवक के कारण मंडी परिसर और शहर की सड़कों पर प्रतिदिन जाम की स्थिति बन रही है। मंगलवार को जींद रोड और बाइपास रोड पर ट्रैक्टरों की लंबी कतार लगी रही। जाम की सूचना मिलने पर पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और ट्रैफिक व्यवस्था को संभाला।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें