फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: कोर्ट में गवाही देकर लौट रहे युवकों पर फायरिंग, छह नामजद सहित 13 अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

सोनीपत। गोहाना-सोनीपत रोड पर जमीनी विवाद में कोर्ट में गवाही देकर लौट रहे युवकों पर दूसरे पक्ष ने दिनदहाड़े गोलियां मारकर हत्या करने का प्रयास किया। हमलावर तीन गाड़ियों में सवार होकर आए थे। उन्होंने गाड़ी पर 9 फायर किए थे। युवक बुलेटप्रूफ गाड़ी में सवार थे, जिसके चलते उनकी जान बच गई। पुलिस ने बड़ौता गांव निवासी रविंद्र की शिकायत पर छह नामजद सहित 12-13 अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। रविंद्र ने पुलिस को बताया कि उसके परिवार का गांव खेड़ी के कुछ लोगों के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। उन्होंने गलत तरीके से उसके चाचा की करीब 12 एकड़ जमीन अपने नाम करवा रखी है। इस मामले में उनका कोर्ट में केस चला हुआ है। सोमवार को इसी मामले में परिवार के लोग गोहाना न्यायालय में गवाही देने पहुंचे थे। गवाही के बाद महिलाओं को दूसरी गाड़ी में बैठाकर घर भेज दिया गया। वह रिश्तेदार ऋषि निवासी पुगथला, अंकित, अमित, प्रवीन व नवीन के साथ स्कार्पियो में सवार होकर निकले थे। करीब दोपहर 12 बजे गांव नगर के अड्डा पर खरखौदा मोड़ के पास पहुंचते ही एक स्कार्पियो ने उनकी गाड़ी का रास्ता रोक लिया। उसमें से दो लोग हथियार लेकर बाहर निकले और गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। इसी दौरान पीछे से थार और फाच्र्यूनर में सवार होकर कई अन्य हमलावर भी पहुंच गए और उन्होंने भी गोलियां चलाईं। उनकी गाड़ी बुलेटप्रूफ थी, जिसके चलते गोलियां अंदर तक नहीं पहुंची। जान बचाने के लिए उन्होंने गाड़ी को पीछे चलाना शुरू कर दिया और कोर्ट की तरफ जाने लगे। इसे देख हमलावर गाड़ियों में सवार होकर भाग गए। एफएसएल की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। रविंद्र ने हमले का आरोप गांव खेड़ी दमकन के विनोद, निक्कू, गांव रभड़ा के कृष्ण, मोहित, राहुल व अन्य पर लगाया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें