फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोहाना में डीएपी खाद के लिए किसानों की लंबी कतारें, एक आधार कार्ड पर मिले 10 बैग

गोहाना। डीएपी खाद के लिए वीरवार को नई अनाज मंडी में स्थित खाद वितरण केंद्र पर किसानों की लंबी कतार लगी। किसान सरसों और गेहूं की अगेती की बिजाई के लिए खाद की खरीद कर रहे हैं। वीरवार को अनाज मंडी में डीएपी खाद के 3000 बैग पहुंचे थे। किसने की संख्या अधिक होने के चलते हंगामा शुरू हो गया। किसानों के हंगामे के बाद अधिकारियों ने किसान के एक आधार कार्ड पर खाद के दस बैग उपलब्ध करवाए। धान, कपास और बाजरा की कटाई के बाद किसान सरसों और गेहूं की फसल की बिजाई की प्रक्रिया शुरू कर देते हैं। बिजाई के के लिए किसानों को डीएपी खाद की जरूरत रहती है। किसान खाद संबंधी जरूरत को पूरा करने के लिए वीरवार सुबह करीब सात बजे से ही नई अनाज मंडी स्थित खाद वितरण केंद्र पर पहुंचना शुरू हो गए थे। किसान सतबीर, राजबीर, कृष्ण, संदीप का कहना है कि खाद लेने के लिए अधिक किसान पहुंचे हुए थे। अधिक किसान होने के चलते लंबी कतार लग गई। खाद का स्टॉक कम होने के चलते सभी किसानों को जरूरत के अनुसार खाद नहीं मिला। खाद्य को लेकर कृषि विभाग से एसडीओ राजेंद्र मेहरा का कहना है कि किसान भी अपनी जरूरत के अनुसार ही खाद खरीदें। क्षेत्र के किसानों को खाद की कमी नहीं होने दी जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें