फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस लाइन ग्राउंड में जिला स्तरीय विकसित भारत संकल्प सभा, सहकारिता मंत्री ने सेवा ज्योति यात्राओं को दिखाई हरी झंडी

सोनीपत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात केमुख्यमंत्री एवं देश के प्रधानमंत्री के रूप में जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में बुधवार को पुलिस लाइन ग्राउंड में जिला स्तरीय विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया। यहां सभी ने 2047 तक विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में आईटीआई के विद्यार्थी भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सेवा संकल्प अभियान के तहत हुए कार्यक्रम में हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि सेवा ज्योति यात्राओं को हरी झंडी दिखाकर गोहाना, खरखौदा, गन्नौर और कुंडली के लिए रवाना किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ऑनलाइन माध्यम से विकसित भारत संकल्प सभा को संबोधित किया। सहकारिता मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन में जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होना देश के लिए महत्वपूर्ण अवसर है। प्रधानमंत्री की कार्यशैली में समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने और जनसेवा की भावना को प्राथमिकता दी गई है। सेवा ज्योति यात्रा केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि सेवा से सुशासन, गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, किसान हित और विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के 25 वर्ष के सेवा काल को याद करने के साथ-साथ यह अवसर 2047 तक विकसित भारत के निर्माण के संकल्प को मजबूत करने का भी है। कार्यकर्ता सेवा ज्योति यात्रा के माध्यम से घर-घर पहुंचें और लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं व सेवा कार्यों के बारे में जागरूक करें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें