फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak: रोडवेज परिचालक से निजी बस चालक और परिचालक ने की मारपीट

शाहिल शर्मा Updated Thu, 22 May 2025 08:37 PM IST

रोहतक के नए बस अड्डे पर दोपहर सवा एक बजे रेवाड़ी डिपो परिचालक रवि कुमार रोहतक-जयपुर मार्ग के लिए यात्रियों को बस में बैठा रहा था। परिचालक रवि कुमार ने निजी बस चालक-परिचालक व अन्य ने बस में झज्जर के यात्री बैठाने के लिए मना कर दिया, लेकिन अपने कार्य क्षेत्र के अनुसार मार्ग पर आने वाले स्टाॅपेज के यात्रियों को बैठाता रहा। इसके बाद निजी बस चालक-परिचालक ने गाली-गलौज देना शुरू कर दिया और वर्दी भी फाड़ दी। रवि ने निजी बस चालक-परिचालक की ओर से बुरी तरह से पीटने का आरोप लगाया है। उन्होंने झज्जर में देख लेने की धमकी भी दी है। साथ ही मारपीट के गहरे निशान होने के कारण रोहतक डिपो के चालक-परिचालक संघ ने रोडवेज परिचालक रवि कुमार को नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें