राजीव गांधी विद्युत भवन में बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों का शीघ्र निपटारा करने के लिए जोनल फोरम की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एक लाख रूपये से ज्यादा व तीन लाख तक के बिल विवाद समस्याओं की सुनवाई की गई। फोरम की बैठक में दोपहर 12 बजे तक 2 शिकायतों पर सुनवाई की गई। हंसनगढ़ से पहुंचे बिजली उपभोक्ता ने नये कनेक्शन जारी करने में आ रही समस्या को बताया। जिसका मौके पर ही समाधान कर दिया गया। भापडोदा निवासी धर्मबीर ने बताया कि एक लाख दस दस हजार रुपये आया हुआ है, जबकि मई में 1300 रुपये का पूरा बिल भरा जा चुका है। उन्होंने बताया कि अधिकारियों कहना है कि यह बिल 4 साल से नहीं भरा गया है। फिलहाल अधिकारियों ने जल्द ही समाधान का आश्वाशन दिया है।