एक जुलाई से ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद स्कूल खुलने के साथ ही शिक्षा रथ टीम ने जिले को जीरो ड्रॉप आउट बनाने के लिए सर्वे शुरू कर दिया है। वीरवार को शिक्षा रथ टीम व जिला शिक्षा अधिकारी ( डीईओ ) राकेश बूरा ने केंद्र सैनीपुरा स्कूल के आस-पास की कॉलोनियों में सर्वे किया। अभिभावकों को जागरूक किया और 25 नए बच्चों को पंजीकरण किया।