रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों की लगातार देरी यात्रियों को परेशान कर रही है। यात्रियों को अपनी ट्रेनों का घंटों तक इंतजार करना पड़ रहा है। लंबा इंतजार करने के कारण रेलवे स्टेशन पर यात्री परेशान नजर आए। वीरवार को 14 ट्रेनें देरी से अपने गंतव्य पर पहुंची। अंबाला कैंट स्पेशल फेयर समर स्पेशल सवा पांच घंटे की देरी से पहुंची। अपनी ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्री सुदेश और राजेश ने बताया वह दो घंटे से अपनी ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं। ट्रेनों को अपने निर्धारित समय पर आना चाहिए ताकि यात्रियों को इतना लंबा इंतजार ना करना पड़े। किसी व्यक्ति को ना जाने कितने जरूरी काम से अपने गंतव्य पर समय से पहुंचना हो। ऐसे घंटों तक ट्रेन देरी से पहुंचेगी तो यात्री समय से अपने गंतव्य पर पहुंच ही नही पाएंगे। इसीलिए ट्रेनों को अपने निर्धारित समय पर आना चाहिए।