फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत: फायरिंग मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

शाहिल शर्मा Updated Thu, 17 Jul 2025 07:01 PM IST

थाना चांदनी बाग क्षेत्र के निंबरी गांव में दुकानदार के बेटे पर गोली चलाने वाले तीन हमलावरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हमलावर धनसौली निवासी संदीप, कुराड निवासी मंजीत व सनौली खुर्द निवासी अनुरोध को सीआईए-3 की टीम ने बुधवार शाम को उग्राखेड़ी रोड सेक्टर-24 से गिरफ्तार किया। जिनके कब्जे से एक कार और देसी पिस्तौल व पांच कारतूस बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनके साथी विकास उर्फ विक्का का बुलेट से पटाखा छोड़ने पर दुकानदार के बेटे रजत से झगड़ा हुआ था। जिसकी रंजिश में वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस विकास उर्फ विक्का की तलाश में दबिश दे रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें