पलवल के कैंप थाना क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मरीज की मौत होने पर परिजनों ने डॉक्टरों और स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाया है। गांव फूलवाड़ी निवासी संजय ने पुलिस को शिकायत देकर अस्पताल प्रबंधन और संबंधित डॉक्टरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।