पलवल शहर में पुरानी पेंशन योजना की बहाली की मांग को लेकर एनपीएस से प्रभावित कर्मचारियों ने बघेल धर्मशाला में कर्मचारी सभा का आयोजन किया। इसके बाद कर्मचारियों ने सिविल सचिवालय तक विरोध मार्च निकाला और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारियों ने जिला उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग की। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन कर्मचारियों का सामाजिक और आर्थिक सहारा है, इसलिए सरकार को उनकी मांग पर जल्द निर्णय लेना चाहिए।