52 पालों की ओर से मंडकोला में आयोजित महापंचायत में सामाजिक कुरीतियों और फिजूलखर्ची को समाप्त करने के लिए सर्वसम्मति से कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। महापंचायत में तय किया गया कि शादी, लग्न, सगाई, भात समेत किसी भी सामाजिक कार्यक्रम में डीजे नहीं बजाया जाएगा। साथ ही किसी भी कार्यक्रम में नशीले पदार्थों का सेवन नहीं किया जाएगा और शादी समारोह में शराब पर पूरी तरह रोक रहेगी। इसके अलावा मृत्यु भोज को भी बंद करने का निर्णय लिया गया।