फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल: हुड़ीना गांव में दादी मां रूपा की स्मृति मेला और खेल प्रतियोगिता का आयोजन, विधायक ओमप्रकाश यादव ने किया शुभारंभ

नारनौल। गांव हुड़ीना में दादी मां रूपा की स्मृति में एक भव्य मेले और खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक ओमप्रकाश यादव ने किया, जिसमें कबड्डी, वॉलीबॉल और दंगल के रोमांचक मुकाबले हुए। कबड्डी प्रतियोगिता में कुल 28 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबला हरियाणा स्टीलर्स और एनके एकेडमी के बीच खेला गया। हरियाणा स्टीलर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियनशिप जीती। विजेता टीम को 51 हजार रुपये और उपविजेता टीम को 31 हजार रुपये का नकद पुरस्कार मिला। वॉलीबॉल में 25 टीमों ने हिस्सा लिया। गांव मामडिया और धवाना के बीच हुए फाइनल में मामडिया की टीम विजयी रही। मामडिया को 2100 रुपये और उपविजेता टीम को 1100 रुपये का पुरस्कार दिया गया। दंगल में 51 रुपये से लेकर 5100 रुपये तक की कुश्तियां हुईं। अंतिम कुश्ती पहलवान सोनू बाघोत और भूपेश रोहतक के बीच हुई। सोनू बाघोत ने भूपेश को पटखनी देकर 5100 रुपये का नकद पुरस्कार जीता। सरपंच जसवंत सिंह ने बताया कि खेल मुकाबलों के दौरान ग्रामीणों में भारी उत्साह देखा गया। सुबह 11 बजे से रात नौ बजे तक चले इन आयोजनों का ग्रामीणों ने खूब लुत्फ उठाया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें