फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़: अभय चौटाला ने भूपेंद्र हुड्डा को फिर लिया आड़े हाथ, कहा- बीजेपी की तीसरी बार सरकार बनाने में कांग्रेस का हाथ

महेंद्रगढ़। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला ने सोमवार को शहर स्थित यादव धर्मशाला में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान पार्टी ने राज्य सरकार की नीतियों पर तीखा हमला बोला। इनेलो ने आगामी 27 सितंबर को चौधरी देवीलाल की जयंती मनाने के लिए कार्यकर्ताओं व लोगों को निमंत्रण भी दिया। पत्रकार वार्ता में अभय सिंह ने कहा कि पिछले दो दशकों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उनकी पार्टी के षड्यंत्र से बनी है। हर आदमी पता है कि भाजपा की तीन बार सरकार कैसे बनी और किसने बनवाई। उन्होंने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर भाजपा के साथ मिलीभगत कर अंदर खाते से सरकार बनवाने का आरोप लगाया। कहा कि सरकार बनने के बाद भाजपा ने ऐसे फैसले लिए गए जिनसे लोगों को परेशानी हुई। इनेलो ने बुढ़ापा पेंशन के मुद्दे पर सरकार को घेरा। कहा कि आयकर के लिए 10 लाख रुपये सालाना आय की शर्त है, जबकि बुढ़ापा पेंशन के लिए 1.80 लाख रुपये सालाना की शर्त लगाई गई है। वहीं, सांसदों और विधायकों को एक लाख पेंशन मिल रही है, तो बुजुर्गों को इससे वंचित क्यों रखा जा रहा है। उन्होंने सरकार पर जानबूझकर बुजुर्गों की पेंशन काटने का आरोप लगाया। वहीं, किसानों के मुद्दों पर भी सरकार की आलोचना की गई। कहा कि मंडियों में किसानों से अंगूठे लगवाकर 10 तरह की शर्तें लगाई गईं, जिससे किसान परेशान और नाराज हुए। अब महंगाई और भ्रष्टाचार में वृद्धि हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें