फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल: छोटा-बड़ा तालाब शिव मंदिर में लगा भव्य मेला, देर रात तक उमड़े श्रद्धालु

नारनौल। शहर के प्राचीन छोटा-बड़ा तालाब स्थित शिव मंदिर में शनिवार रात भव्य मेले का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। शिव परिवार की ओर से आयोजित मेले में महिला आयोग की सदस्य भारती सैनी सहित अनेक संतों और गणमान्य लोगों ने शिरकत की। मंदिर के पुजारी संतोष शर्मा ने बताया कि मेले के अवसर पर शाम को संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इसके बाद बाबा भोलेनाथ का भव्य श्रृंगार किया गया। भगवान शिव के दर्शन के लिए देर रात तक श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। मंदिर परिसर में भगवान शिव-पार्वती, राधा-कृष्ण, हनुमान जी और अघोरी के स्वरूपों की सुंदर झांकियां निकाली गईं। इसके अलावा महाकाल आरती की झांकी भी आकर्षण का केंद्र रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें