फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र: मुठभेड़ में जिला परिषद सदस्य पर हमला करने का वांछित आरोपी काबू, पैर में गोली लगने के बाद हुआ घायल

मयूर शर्मा Updated Tue, 07 Jul 2026 10:18 PM IST

हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे-152 पर फूलगढ़ गांव के समीप मंगलवार देर शाम सीआईए एक और अपराधिक मामले में वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में जिला परिषद सदस्य पर जानलेवा हमला कर चोट पहुंचाने के वांछित आरोपी संजय उर्फ दीपू रंधावा निवासी फौजी प्लॉट पिहोवा की टांग में गोली लगी। टीम ने आरोपी के पास से 32 बोर का एक पिस्टल भी बरामद किया है। आरोपी को उपचार के लिए पहले पिहोवा के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे लोकनायक जयप्रकाश जिला नागरिक अस्पताल कुरुक्षेत्र भेज दिया। सीआईए-1 प्रभारी प्रतीक कुमार के अनुसार पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि एक आपराधिक मामले में वांछित आरोपी पिहोवा क्षेत्र में घूम रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी ने पुलिस टीम को देखकर टीम पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की ओर से की गई फायरिंग में आरोपी की टांग में गोली लगी और उसे मौके पर ही दबोच लिया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें