कुरुक्षेत्र: ऑल इंडिया बाबा सैन भगत एवं ऑल इंडिया ठाकुर सभा के चुनाव दो अगस्त को होंगे, जिसके लिए प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसी बीच मंगलवार को उस समय विवाद सामने आया जब पूर्व प्रधान काला ने प्रशासक पर कॉलेजियम बदले जाने के आरोप लगाए। हालांकि आरोपों के बीच प्रक्रिया जारी रही। पूर्व प्रधान काला सेन व उनके समर्थकों ने कहा कि प्रशासक ने यहां मनमानी की हुई है। समाज की ओर से बनाए गए कॉलेजियम अपनी मनमर्जी से नियमों को दरकिनार कर बदला गया, जिसका विरोध लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि इस संबंध में कार्रवाई व प्रशासक को बदले जाने की मांग को लेकर रजिस्ट्रार सहायक समितियां व जिला उपायुक्त से भी मुलाकात की जाएगी। वहीं प्रशासक कर्म सिंह ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया कईं दिन पहले ही जारी की जा चुकी है और जो कालेजियम उनके द्वारा नहीं बदले गए हैं। आरोप बेबुनियाद लगाए जा रहे हैं। उनके पास जो नाम की सूची है उसी अनुसार ही प्रक्रिया पूरी की जा रही है। जो कॉलेजियम बने हैं रजिस्ट्रार सहायक समितियां से अप्रूवैल है। उन्होंने बताया कि दो अगस्त को चुनाव होंगे, जिसके लिए 16 जून को मतदाता सूची सार्वजनिक की जा चुकी है। मंगलवार को नामांकन प्रक्रिया भी शुरू की गई जबकि 14 जुलाई तक नामांकन वापस लिया जा सकता है। इसी दिन चुनाव चिंह बांटे जाएंगे तो वहीं चुनाव के दिन ही मतगणना कर परिणाम जारी किए जाएंगे।