फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल में डांडिया की धुन पर झूमीं महिलाएं, तंबोला में जीते आकर्षक उपहार

करनाल।एक निजी होटल में सुरुचि प्रेजेंट्स इम्पीरियल ग्लिट्ज की ओर से आयोजित प्री-फेस्टिवल सेलिब्रेशन में महिलाओं ने तंबोला से लेकर डांडिया तक का खूब आनंद लिया। डीजे की धुनों पर हिंदी, पंजाबी और हरियाणवी गानों का ऐसा रंग जमा कि महिलाएं खुद को थिरकने से रोक नहीं पाई। दिनभर चले इस रंगारंग आयोजन में महिलाओं के साथ बच्चों ने भी खूब मस्ती की। तंबोला और अन्य मनोरंजक प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया और आकर्षक गिफ्ट अपने नाम किए। वहीं डांडिया के दौरान महिलाओं की टोली ने जमकर डांस किया और माहौल को पूरी तरह उत्सवमय बना दिया। कार्यक्रम में हर उम्र की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। हंसी-मजाक, डांस, म्यूजिक और गेम्स के बीच पूरा दिन उत्साह और उमंग से भरा रहा। सेलिब्रेशन में शामिल महिलाओं ने आयोजन की जमकर सराहना की और इसे त्योहार से पहले यादगार मिलन बताया। इस अवसर पर मिसेज यूरेशिया यूनिवर्स सुरुचि दीवान ने कहा कि प्री-फेस्टिवल सेलिब्रेशन का मकसद महिलाओं को एक मंच पर लाकर त्योहार की खुशियां साथ मनाना है, उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में सभी महिलाओं ने जमकर मस्ती की, डांडिया खेला, डांस किया और विभिन्न गेम्स में हिस्सा लेकर आकर्षक गिफ्ट भी जीते। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन महिलाओं को रोजमर्रा की व्यस्तता से हटकर खुद के लिए समय निकालने और खुशियां सांझा करने का अवसर देते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें