करनाल। जिला फुटबॉल एसोसिएशन की ओर से आयोजित डॉ. बीरुमल मेमोरियल ग्रासरूट फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन अंडर 12 के मुकाबलों को आयोजन कर्ण स्टेडियम में किया गया। जिसमें करीब 14 टीमों ने हिस्सा लिया और कर्ण स्टेडियम की टीम ने चरखी दादरी की टीम को 1-0 से हराकर प्रतियोगिता अपने नाम की। वहीं चरखी दादरी की टीम द्वितीय स्थान पर रही और डीएवी पब्लिक स्कूल करनाल व महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल सग्गा की टीम संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रही। जिला फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव रमन ने बताया कि डॉ. बीरुमल ने सदैव ग्रासरूट पर काम किया। उन्होंने हर एक छोटे खिलाड़ी को फुटबॉल खेल की बारीकियां सिखाई। उन्होंने बताया कि वह अक्स मैदान में आया करते थे और खिलाड़ियों के साथ संवाद किया करते थे, इसलिए उनकी याद में इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, ताकि जिले में बाल फुटबॉल प्रतिभाओं को तलाशना और तराशने का मौका मिले। इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों की कुल 38 टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता के पहले दिन अंडर 10 की कुल छह टीमों ने हिस्सा लिया और शनिवार को अंडर 12 में कुल 14 टीमें हिस्सा लिया। साथ में प्रतियोगिता के अंतिम दिन रविवार को अंडर 14 की 16 टीमें हिस्सा लेंगी।