फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूंडरी में किसानों ने हैफेड के खिलाफ खोला मोर्चा, चौक जाम करने की चेतावनी

पूंडरी। पूंडरी अनाज मंडी में धान की खरीद सुचारू रूप से नहीं होने और किसानों को आ रही परेशानियों को लेकर शनिवार को किसानों ने प्रदर्शन किया। भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के युवा प्रदेश अध्यक्ष विक्रम कसाना एडवोकेट के नेतृत्व में किसानों ने हैफेड जिला प्रबंधक कैथल और पूंडरी हैफेड मैनेजर के खिलाफ नारेबाजी की। किसानों ने आरोप लगाया कि मंडी में हैफेड और खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से धान की खरीद सुचारू रूप से नहीं की जा रही है। इससे किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। किसानों ने खरीद के नाम पर 200 से 300 रुपये तक की कथित अवैध कटौती किए जाने का भी आरोप लगाया। --------- भाकियू जिलाध्यक्ष गुरनाम फरल ने कहा कि किसानों की मेहनत की कमाई से किसी भी प्रकार की कटौती बर्दाश्त नहीं की जाएगी। युवा प्रदेश अध्यक्ष विक्रम कसाना ने मांग की कि बाहर के राइस मिलर्स को आरओ (रिलीज ऑर्डर) जारी कर पूंडरी मंडी में धान खरीद की अनुमति दी जाए, ताकि किसानों को फसल बेचने के लिए पर्याप्त खरीदार मिल सकें। उन्होंने आरोप लगाया कि मंडी में किसानों की धान की गुणवत्ता के नाम पर मनमानी कटौती की जा रही है। उनका आरोप है कि 17 प्रतिशत नमी वाली धान में भी प्रति क्विंटल 21 रुपये तक की कटौती की जा रही है। कसाना ने चेतावनी दी कि यदि रविवार तक खरीद व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ और बाहर के राइस मिलर्स को खरीद की अनुमति नहीं दी गई तो किसान मजबूर होकर गुरु ब्रह्मानंद चौक पर अनिश्चितकालीन जाम लगाएंगे। उन्होंने कहा कि इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें