फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: जज के घर पथराव कर कार के शीशे तोड़े, रिश्तेदार की एसयूवी लेकर फरार हुए हमलावर

जींद। शहर के सेक्टर-8 में रविवार तड़के सिविल जज-कम-ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी (जेएमआईसी) योगेश कौशिक के आवास पर हमला करने और वाहन चोरी करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि अज्ञात हमलावरों ने घर पर पत्थर फेंके, कार के शीशे तोड़ दिए और एक रिश्तेदार की एसयूवी लेकर फरार हो गए। घटना के बाद क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। न्यायिक अधिकारी के पिता सतीश कौशिक ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में कुछ संदिग्ध वारदात से पहले गली में तीन बार चक्कर लगाते दिखाई दिए। इसके बाद घर पर पथराव किया गया और कार के शीशे तोड़ दिए गए। हमलावर उनके एक रिश्तेदार की एसयूवी लेकर मौके से फरार हो गए। सतीश कौशिक के अनुसार, हमलावरों ने उनके घर को ही निशाना बनाया। उन्होंने मामले की गहन जांच कराने और क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। हमलावरों ने आवास पर तोड़फोड़ की और वाहन को नुकसान पहुंचाया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस संदिग्धों की पहचान करने में जुटी है। जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने वाले कौन थे और इसके पीछे क्या वजह रही। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी हुई। आसपास के कैमरों की फुटेज खंगाली जा चुकी है, जिनमें संदिग्ध नजर आ रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। --आशीष कुमार, प्रभारी, सिविल लाइन पुलिस थाना जींद

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें