झज्जर। सिद्ध बाबा कांशीगिरि महाराज मंदिर से श्री वीर हनुमान सेवा समिति के तत्वावधान में रविवार रात्रि हनुमान स्वरूप मुकुट का पूजन कर पैदल शोभायात्रा निकाली गई। श्री हनुमान सेवा समिति प्रधान सुभाष वर्मा ने बताया कि जितेंद्र महाराज, मनोहर महाराज, हेमंत महाराज, सक्षम महाराज, पारस महाराज, गुरुप्रीत महाराज, आरव वर्मा महाराज अष्टमी, नवमी दशमी को क्रमानुसार प्रतिदिन छह हनुमान स्वरूप मुकुट को धारण करेंगे। उन्होंने बताया कि 64 वर्षों से चली आ रही हनुमान स्वरूप की परंपरा को निभाते हुए 41 दिनों तक मर्यादा का पालन कर रहे सभी मुकुट स्वरूप सेवकों ने बालाजी महाराज की आराधना कर हनुमानजी के मुकुट स्वरूपों को पालकी में सुशोभित कर नगर परिक्रमा निकाली गई। यात्रा में संकट हरने वाले को हनुमान कहते है..राम ना मिलेंगे हनुमान के बिना..खुश होंगे हनुमान राम राम किए जा भजनों पर श्रद्धालु नाचते गाते हुए जय बजरंगी, जय श्री राम के जयकारे लगाते रहे। मंदिर समिति के प्रधान सुधांशु हंस, मनीष मेहता ने बताया कि यात्रा मां वैष्णो चौक, हरिपुरा मोहल्ला मढ़ी दुर्गा माता मंदिर, सिलानी गेट, बिकानेर चौक, अखंड ज्योति खाटू श्याम मंदिर, आंबेडकर चौक, नेताजी सुभाष चौक, डायमंड चौक, मेन बाजार हनुमान मंदिर से होते हुए मंदिर में पंहुची। इससे पूर्व श्री हनुमान सेवा समिति सदस्यों व प्रधान सुभाष वर्मा ने विधिवत पूजन कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। पंडित पवन कौशिक ने कहा कि हनुमान स्वरूप धारण करने वाले युवाओं एवं भक्तों का उत्साह देखकर बहुत प्रसन्नता होती है। ऐसा लगता है जैसे सारा वातावरण राममय हो गया है और स्वयं हनुमानजी प्रभु श्रीराम का शुभ संदेश लेकर आए हो। इस मौके पर समिति के प्रधान सुभाष वर्मा, सुंदर वर्मा, ध्रुव-प्रिंस सेठी, वर्मा सुभाष, ज्ञानी, गनपत राय वर्मा, वंशु वर्मा, गोपी, शिवम तनेजा, रुद्र कौशिक, सुनील शर्मा, दिनेश दुजाना, लक्ष्य वर्मा, अर्पित सेवक, राधव हंस, भवित वर्मा, अमितोज, अमन वर्मा, शिवाय जैसवाल, ध्रुव गुर्जर, तनिक्ष वर्मा, रिक्की वर्मा मौजूद रहे।