झज्जर में वीरवार को आई तेज बारिश के किसानों की फसल भीग गई। इससे आढ़तीयों को लाखों का नुकसान हुआ है। सुबह बारिश आने पर आढ़तीयों ने फसलों को तिरपाल से ढकने का काम किया, लेकिन बारिश का पानी नीचे से फसलों में घुस गया, जिससे वह गिला हो गया। मंडी प्रधान विनोद कुमार ने मार्केट कमेटी पर लापरवाही का आरोप लगाया और सरकार की कार्यशैली पर भी सवालियां निशान लगाया। उन्होंने कहा कि समय रहते मार्केट कमेटी ने नहीं कराई पानी निकासी के लिए बनी नाली की सफाई और ना ही समय रहते हो बाजरे की खरीद हों पाई। इस लापरवाही की वजह से करीब 40 लाख रुपयर की बाजरा और धान की फसल खराब हो गई। मंडी प्रधान ने कहा कि सीधा नुकसान केवल आढती को हुआ है।