फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़ में गले मिलकर विधायक राजेश जून ने सफाई कर्मचारियों से दूर किया मनमुटाव

सफाई कर्मचारियों और विधायक राजेश जून के बीच शुक्रवार को नोक झोक से पैदा हुआ मनमुटाव आज समाप्त हो गया। विधायक राजेश जून धरना स्थल पर पहुंचे और सफाई कर्मचारियों से गले मिलकर आपसी मतभेद खत्म किए। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों का ज्ञापन भी स्वीकार किया। बता दें कि शुक्रवार को सफाई कर्मचारियों ने आरोप लगाया था कि विधायक राजेश जून ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया, अपनी बातों से उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचाई और उनका ज्ञापन लेने से इनकार कर दिया। इसके बाद कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ गई थी। सफाई कर्मचारियों ने स्पष्ट कहा था कि विधायक स्वयं धरना स्थल पर आकर उनका ज्ञापन स्वीकार करेंगे, तभी आपसी मनमुटाव समाप्त होगा और भाईचारा कायम रहेगा। कर्मचारियों का कहना था कि मामला केवल उनकी मांगों का नहीं, बल्कि उनके मान-सम्मान से भी जुड़ा हुआ है। शनिवार को विधायक राजेश जून धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने सफाई कर्मचारियों से बातचीत की, गले मिलकर अपने कहे गए शब्दों को वापस लिया और ज्ञापन स्वीकार किया। विधायक ने आश्वासन दिया कि कर्मचारियों की मांगों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे। इस घटनाक्रम के बाद सफाई कर्मचारियों और विधायक के बीच बनी दूरी समाप्त हो गई तथा दोनों पक्षों ने आपसी भाईचारे और सम्मान का संदेश दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें